फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: गोहाना रोड पर हटाया जाएगा अतिक्रमण, आयुक्त ने दी हिदायत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 10:10 PM IST

शहर के टीबी अस्पताल के सामने नाले से पानी की निकासी न होने से लगातार जलभराव हो रहा है। वीरवार को निगम आयुक्त डा. आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे और इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। साथ में वार्ड पांच के पार्षद सुरेश किराड़ व छह के पार्षद कपिल नागपाल भी मौजूद रहे। बुधवार रात व वीरवार को दिनभर बारिश होती रही। इसके कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया। गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने पानी खड़ा रहता है। क्योंकि नाला ओवरफ्लो हो जाता है। निगम का कहना है कि अतिक्रमण के कारण नाले की सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती। गंदगी भी नाले के पास डाली जा रही है। इससे बार-बार नाला बंद हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों टूटे मकानों का मलबा भी नाले के पास डाला हुआ है। आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व दूसरे अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें