फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

रोहतक सर्किल में बिजली कर्मचारियों ने सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ व पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति को लागू न करने के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस संदर्भ में ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल में कर्मचारियों ने राज्य सरकार की तानाशाही नीतियों का विरोध किया। भूख हड़ताल की अध्यक्षता सर्कल सचिव विकास दहिया व मंच संचालन सह सर्कल सचिव विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी से स्टेट सेक्रेटरी धर्मराज कुंडू, नवजीत खत्री सचिव सांपला व राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें