वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव रविवार सुबह शुरू हो गए। संस्था परिसर में 87 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चुनाव की विशेष रूप से वीडियोग्राफी की जा रही है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। मतगणना के बाद देर शाम परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, 86 कॉलेजियम के लिए 207 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं।