फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: "बदमाशों को बीजेपी की शह, शराब ठेकेदारों को मिल रही धमकी"

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि भाजपा की प्रदेश सरकार बदमाशों को शह दे रही है। जलेबी व पकोड़ा व्यापारियों के बाद बदमाश अब शराब ठेकेदारों को धमका रहे हैं। आलम यह है कि पुलिस सुरक्षा में शराब ठेकों की बोली करवानी पड़ रही है। चौटाला वीरवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुर्सी पर बैठते ही कहा था कि बदमाश हरियाणा छोड़ दें वरना....। इसके बावजूद प्रदेश में व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। शराब ठेकों की बोली तक नहीं हो रही है। यमुनानगर, रोहतक व गुरुग्राम में सरेआम शराब ठेकेदारों को धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी एक साल तीन माह में बदमाशों को वरना शब्द की परिभाषा नहीं समझा सके। जबकि गृह मंत्रालय उनके पास है, उनको बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें