फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में संतों की अहम भूमिका : डॉक्टर कृष्णलाल मिड्ढा

विधानसभा के उप-सभापति एवं जींद शहर के विधायक डॉक्टर कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि संत, ज्ञान, प्रेम और करुणा बांटकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। इससे आमजन का जीवन सरल हो जाता है। मिड्ढा रविवार को डीएलएफ कॉलोनी में बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल परिसर में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित साधू-संगत को संबोधित कर रहे थे। मिड्ढा ने कहा कि डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी (जम्मू-कश्मीर) के गद्दीनसीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढी समाज सेवा का निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के साथ-साथ धार्मिक संस्थाएं भी अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्होंने चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। वहीं, हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि जीवन में कोई भी बुरा कार्य नहीं करना चाहिए। बाबा बंदा सिंह ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें