फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: ध्रुव शर्मा ने ठोका शानदार शतक

जिले के वीटीआई क्रिकेट मैदान में आयोजित मुकाबले में भारती क्रिकेट अकादमी एकादश ने गोयल क्रिकेट क्लब एकादश को 109 रन से हराया। ध्रुव शर्मा को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज व प्रतीक को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। इस मैच में भारती एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती एकादश ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। भारती एकादश की ओर से ध्रुव शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। इसके अलावा रूपेश ने 35 व भवेश ने 16 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से चेतन्या दहिया ने तीन, मयंक नेहरा व आदर्श मलिक ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में गोयल एकादश 129 बनाकर ऑलआउट हो गई व भारती एकादश ने 109 रन से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से हिमांक ने 37 व देव मलिक ने 31 रन बनाए। भारती एकादश की ओर से प्रतीक ने तीन, यमन व जय ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें