फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: शिव भक्ति में डूबे सहकारिता मंत्री, माइक लेकर खुद गाया भजन

शहर के जवाहर नगर में शिव महादेव युवा मंडल की ओर से आयोजित शिव जागरण में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा खुद को फिर नहीं रोक सके। हाथ में माइक लेकर शिव भक्ति में डूब गए और पत्नी डा. रीटा शर्मा संग भजन गया। पुरानी सब्जी मंडी के प्रधान बिट्टू टक्कर व धर्मेंद्र गुगनानी ने बताया कि युवा मंडल की ओर से हर साल शिवरात्रि से पहले शिव जागरण किया जाता है। शनिवार रात करीब आठ बजे से शुरू होकर रविवार तड़के छह बजे तक चले 12वीं शिव जागरण में करीब 10 बजे विधानसभा के उप सभापति एवं जींद से विधायक कृष्ण मिड्ढा पहुंचे। साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी फनींद्र नाथ शर्मा भी पहुंचे। उनके बाद करीब साढ़े 11 बजे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, उनकी पत्नी डा. रीटा शर्मा व अन्य गणमान्य लोग आए। साथ में पूर्व पार्षद अशोक खुराना व राजकमल सहगल भी थे। सत्संग में भजन गायकों ने भगवान शिव की महिला का गुनगान किया। मंत्री अरविंद शर्मा भी हाथ में माइक लेकर शिव भक्ति में डूबे नजर आए। धर्मेंद्र गुगनानी ने बताया कि वे हर साल सत्संग का आयोजन करते है। यह सत्संग सुबह बजे तक चला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें