फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: भाजपा को उखाड़कर राहुल गांधी को बनाएंगी प्रधानमंत्री : बीवी श्रीनिवास

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 04:12 PM IST

युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का कहना है कि भाजपा को उखाड़कर कांग्रेस सत्ता में आएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यह संकल्प पार्टी कार्यकर्ता लें और संगठन के साथ आगे बढ़ें। वे रोहतक में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पार्टी ने उनको संगठन के चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया हुआ है। शीला सिनेमा के नजदीक निजी बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में सुबह करीब साढ़े 11 बजे युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर बीवी श्रीनिवास, पर्यवेक्षक पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, बलजीत कौशिक व मनोज नाछर पहुंचे। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तीनों पदाधिकारियों ने चर्चा की। कहा कि कोई भी कार्यकर्ता जो तय मापदंडों को पूरा करता है, किसी भी समय आकर मिल सकता है। फोन पर बात कर सकता है। अभी 30 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरी व ग्रामीण इकाई के लिए आवेदन किया है। दिल्ली आकर भी कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें