फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में स्वामी आत्मानंद की 140वीं जयंती पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

स्वामी आत्मानंद महाराज की 140वीं जयंती में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंच गए हैं। साथ में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, महंत बालकनाथ व सांसद रामचंद्र जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। मेयर रामअवतार वाल्मीकि व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मंच पर मौजूद रहेंगे। स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति के प्रधान रामधारी नागर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद का जन्म 1886 में भैणी अमीरपुर तहसील हांसी जिला हिसार में हुआ था। वे परिवार में सबसे छोटे थे। स्वामी एक दार्शनिक ही नहीं थे बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी थे। उन्होंने स्वामी दयानंद के साथ मिलकर समाज उत्थान में अहम योगदान दिया। वे एक दार्शनिक ही नहीं थे बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी थे। अग्रेजों को सबक सिखाने के लिए आजादी के आंदोलन में कूद पड़े। प्रधान ने बताया कि स्वामी आत्मानंद के शिक्षा सुधार मिशन की बदौलत समाज सामाजिक, आर्थिक व राजनीति के क्षेत्र में बेहतर स्थिति में है। जयंती समारोह में प्रदेश भरा से समाज के लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम में सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह सोलंकी, रिटायर्ड आईएएस एससी चौधरी के अलावा समिति के कार्यकारिणी सदस्य व ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें