फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में महिला का शव मिलने का मामला; सर्च अभियान में मौके पर मिली प्लास्टिक की दो बाल्टी, कैमिकल लाने का अंदेशा

रोहतक पीजीआई के क्वार्टरों के पीछे क्षत विक्षत हालत में मिले महिला के अंग मामले में शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया। जांच में मौके से प्लास्टिक की दो बाल्टी बरामद हुई। इन्हीं में केमिकल लाने का अंदेशा जताया गया है। जीआरपी के सर्च अभियान में महिला की हत्या कर फेंके गए शव के दो हिस्से बरामद हुए है। इसमें एक हाथ और धड़ शामिल है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। इसके लिए शव ढूंढा जा रहा है। पुलिस ने दो घंटे तक झाड़ियों में सर्च अभियान चलाया। इस के बाद भी मृतक के शरीर का कोई अंग नहीं मिला। इस कारण जीआरपी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। रोहतक में वीरवार शाम एक महिला की हत्या कर शक को टुकड़ों में काटकर रोहतक दिल्ली रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। वीरवार शाम 6:30 बजे महिला का धड़ व एक हाथ बरामद हुआ। शो के अन्य हिस्सों को तलाशा जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी जोगेंद्र ने बताया कि देर रात मिले हाथ और धड़ की पहचान के लिए झाड़ियों में सर्च अभियान चलाया। यहां से कुछ खास बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें