ब्राह्मणवास के पास शनिवार शाम करीब 7:15 बजे एक फॉक्सवैगन कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई और अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार चालक हरिओम पुत्र रामकुमार निवासी गांव मोई हुडा जिला सोनीपत की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।