बुनियाद मिशन के प्रथम चरण की परीक्षा शुक्रवार को 7 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 2198 में से 573 विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठे जबकि 1625 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 12:30 बजे से 2:30 बजे हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक इंतजार करते दिखाई दिए। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान ने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद प्रथम चरण की परीक्षा के लिए जिले के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर परीक्षा केंद्र में कुल 274 में से 243, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा में 233 में से 89, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में कुल 322 में से 233, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड रोहतक में कुल 400 में से 290, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड रोहतक में कुल 520 में से 398, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में 275 में से 189 व पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला के परीक्षा केंद्र में कुल 174 में से 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।