फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर की खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

रोहतक पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता नए बस अड्डे चौक पर एकत्रित हुए। वहां अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष उम्र में उनके पिता की उम्र के हैं। उनसे ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। कहा कि सब जानते हैं कि कांग्रेस किस के इशारे पर चलती है, शब्द भले ही खड़गे के मुंह से निकले हो लेकिन यह शब्द सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से अपने बयान पर माफी मांगने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें