छोटूराम मेमोरियल सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को चौधरी छोटूराम जयंती समारोह मनाया गया। इसके तहत छोटूराम धर्मशाला में हवन किया। इसमें सोसाइटी की चेयरपर्सन प्रेमलता ने आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की। सोसाइटी सदस्य विक्रम ओहल्याण ने बताया कि हवन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है। मंच पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में चौधरी छोटूराम की याद में भंडारा होगा।