फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magan Suicide Case: दिव्या को सता रहा गिरफ्तारी का डर, कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में मृतक की पत्नी दिव्या ने अदालत में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत मांगी है। मंगलवार को एएसजे रजनी यादव की अदालत से केस एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया। साथ ही बहुअकबरपुर थाना प्रभारी को नोटिस देकर बुधवार को अदालत में बुलाया है। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट याचिका पर निर्णय लेगी। पुलिस का कहना है कि जमानत का कड़ा विरोध किया जाएगा, क्योंकि आरोपी की केस में गिरफ्तारी बेहद अहम है। वह केस की अहम अभियुक्त है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 19 जून को डोभ निवासी रणबीर सिंह ने केस दर्ज कराया था कि उनके बेटे मगन ने नारनौंद निवासी दिव्या से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद दिव्या ने कहा कि वह अहमदाबाद में नौकरी करेगी। वह दो-तीन माह में वापस आ जाती थी। मगन भी साल में दो-तीन बार दिव्या के पास चला जाता था। उन्होंने बताया कि दिव्या का दीपक नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें