अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल अपनी शादी में नवाबी अंदाज में नजर आएंगे। यूके की शेरवानी व जूती पहन कर अमित दो नवंबर को अंशुल के द्वार बरात ले जाएंगे। शादी में शामिल होने के लिए यूके से आ रहे उनके भाई वरुण शेरवानी व इससे मैच करती जूती लेकर आ रहे हैं। घर में मेहमानों का आगमन जारी है। हल्दी रस्म के साथ ही बान, बनवारा व संगीत कार्यक्रम शुरू हाे गया है। इसके चलते घर पर देर रात तक नाच गाना जारी है।