फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में नशा एवं मोबाइल के दुष्परिणामों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

बावल थाना पुलिस की ओर से बुधवार को पीएमश्री स्कूल और गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में नशा और मोबाइल के दुष्परिणामों को लेकर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी संजय सिंह उपस्थित रहे। स्कूल पहुंचने पर छात्रों और शिक्षकों ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल आज युवाओं के लिए नशे के समान बन चुका है। युवा हर समय मोबाइल से जुड़े रहना चाहते हैं और रील बनाने की होड़ में कई हादसे भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल के अधिक उपयोग से मस्तिष्क, स्मरण शक्ति और एकाग्रता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मोबाइल एक उपयोगी साधन है, लेकिन इसका अत्यधिक प्रयोग जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। इसके बाद उन्होंने नशे के विषय पर बोलते हुए कहा कि नशा परिवार, समाज और देश को अंदर से खोखला कर रहा है। शुरुआत में यह शौक के रूप में किया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत का रूप ले लेता है, जिससे युवा अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। कार्यक्रम में एएसआई सतनारायण, स्कूल प्राचार्य प्रदीप यादव, सुखबीर सिंह, ममता सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें