फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बोले- लोगों को मानसिकता बदलनी होगी

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में शनिवार से महा सफाई अभियान की शुरुआत हुई। भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव खुद झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने भी सड़कों की सफाई की। करीब दो घंटे के अंदर सर्कुलर रोड को साफ किया गया। दरअसल, सफाई अभियान की शुरुआत अंबेडकर चौक से सुबह 7 बजे हुई। पूरे सर्कुलर रोड को चार भागों में बांटा गया, जिसमें सामाजिक संगठनों के अलावा शहर के आम लोग और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। बस स्टैंड से बावल चौक तक खुद विधायक लक्ष्मण यादव ने झाड़ू लेकर सफाई की। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। उन्हें ये सोचना होगा कि मैं खुद सफाई करूंगा तो ही सब मिलकर सफाई करेंगे। मानसिकता बदलेगी तो शहर अपने आप साफ-सुथरा नजर आएगा। आज से मानसिकता बदलने का ये पहला प्रयास किया गया है, जो निरंतर चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें