परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय पर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 117 नागरिकों ने समस्याएं प्रस्तुत कीं। इनमें से अधिकांश समस्याएं बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा स्थानीय स्तर की नागरिक सुविधाओं से संबंधित थीं। डॉ. खोला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। शेष समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।