रेवाड़ी के नई बस्ती मोहल्ला निवासी पूजा गुप्ता ने वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर सीरीज बीसी 4 वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ वह देश के लिए इस वर्ग में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 14 से 21 नवंबर तक बहरीन के मनामा में वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर सीरीज आयोजित की जा रही है। बोस्किया इंडिया के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने भी इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। पूजा गुप्ता की मौसी रेखा गुप्ता प्रेरणास्रोत हैं। पूजा के भाई लोकेश ने बताया कि मौसी रेखा गुप्ता अगर उसे लेकर ना जाती तो वह कभी कामयाब ना हो पाती। वर्तमान में पूजा गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। पूजा की अभी तक यह रही उपलब्धियां: 2024 - बीसी 4 श्रेणी में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी। 2024 - ग्वालियर मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता। 2023 - अक्तूबर 2023 में चीन में पाटा एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2023- दिसंबर 2023 में हांगकांग में वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2023 - दिल्ली में नेशनल चैम्पियनशिप 2023 में दो स्वर्ण पदक जीते। 2022 - अगस्त 2022 में पोलैंड में वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2022 - सितंबर 2022 में इटली में वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2022 - पंजाब में नेशनल चैंपियनशिप 2022 में दो स्वर्ण पदक जीते। 2021 - आंध्र प्रदेश में नेशनल चैंपियनशिप 2021 में एक कांस्य पदक जीता। 2020 - पंजाब में नेशनल चैंपियनशिप 2020 में एक स्वर्ण पदक जीता।