फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बिजली और पानी की समस्या को लेकर डीसी आवास पहुंचे राधा कृष्णा सोसायटी के लोग

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 04:45 PM IST

बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा सोसायटी के निवासी बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान होकर शनिवार को जिला उपायुक्त (डीसी) आवास पहुंचे। सोसायटी के लोगों ने डीसी को अपनी समस्या बताते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बिजली और पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सोसायटीवासी सुमनलता और गांव सुठानी के पूर्व सरपंच कर्मवीर ने बताया कि बिजली की लगातार कटौती के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है। कई घरों में पीने के पानी तक की समस्या पैदा हो गई है। लोगों को बाजार से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की कमी से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें