फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बनीपुर चौक पर पुल निर्माण को लेकर हुई बैठक, कहा- काम में तेजी नहीं लाई तो 10 सितंबर को होगी पंचायत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 05:20 PM IST

बनीपुर चौक बस स्टैंड क्षेत्र में चल रहे पुल निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता किसान नेता रामकिशन महलावत ने की। बैठक में ग्रामीणों ने पुल निर्माण को तेजी से पूरा करवाने और सर्विस रोड की मरम्मत की मांग की। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड लंबे समय से टूटी हुई हैं, जिन पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इसी कारण यहां आए दिन लंबा जाम लगता है। आसपास के गांवों से गुजरने वाले भारी वाहन भी इसी सड़क का उपयोग करने लगे हैं, जिससे सड़कों की हालत और भी खराब हो गई है। लोगों ने कहा कि खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है और रेवाड़ी तक पहुंचने में भी काफी समय बर्बाद होता है। बैठक में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही काम में तेजी नहीं लाई गई तो 10 सितंबर को बावल खंड के गांवों के लोग एकजुट होकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया तो प्रशासन और विधायक का धन्यवाद किया जाएगा, लेकिन यदि समस्या जस की तस रही तो मजबूरन सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें