मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के तहत एएसआई सचिन और आरटीए विभाग के योगेश की संयुक्त टीम ने एनएच-48 मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों की जांच की। धारूहेड़ा के पास चेकिंग के दौरान सात डंपर वाहन ओवरलोड पाए गए। इन पर करीब 4.79 लाख रुपये के चालान किए गए। वाहनों को धारूहेड़ा टूरिज्म पार्किंग में इंपाउंड कर दिया गया है। चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के मोबाइल फोन भी जांचे गए। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल में कोई संदेहजनक कॉल या संदेश नहीं मिले और किसी कर्मचारी की मिलीभगत का भी कोई प्रमाण नहीं पाया गया।