फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सरकारी कॉलेज के परिसर में तीसरी बार दिखा तेंदुआ

शाहिल शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 09:32 PM IST

स्थानीय सरकारी कॉलेज के परिसर में तीसरी बार तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। तेंदुआ केवल रात के समय ही नजर आ रहा है। कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की गतिविधियां साफ तौर पर कैद हुई हैं। फुटेज में देखा गया है कि तेंदुआ परिसर में इधर-उधर घूम रहा है और किसी शिकार की तलाश में है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से परिसर और उसके आसपास मौजूद कई आवारा कुत्ते अचानक लापता हो गए थे। बाद में कुछ स्थानों पर उनके अवशेष मिलने से यह आशंका पुख्ता हुई कि तेंदुआ ही उनका शिकार कर रहा है। वन विभाग की टीम पिछले चार दिनों से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इसके लिए परिसर में पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है। उधर, लगातार तेंदुए के नजर आने से कॉलेज के विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें