फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में स्टंट के चक्कर में तेज स्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, तीन बार पलटी

रेवाड़ी में बावल मार्ग पर सुठाना स्कूल के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया। युवा स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंट कर रहे थे। तभी तेज स्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी खा गई। स्कॉर्पियो में तीन युवक सवार थे। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर स्कूल गेट के नजदीक पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि युवक तेज गति में गाड़ी से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित, होकर डिवाइडर से टकरा गई। जब हादसा हुआ उस टाइम स्कूल नहीं खुला था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने स्कूल के आगे डिवाइडर बनाने की भी मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें