फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित कार एजेंसी पर पत्थर फेंककर शीशा तोड़ा, पुलिस को दी शिकायत

शहर के रेवाड़ी रोड स्थित नेशनल हाईवे-11 व 152डी की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी एक कार एजेंसी पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात युवक ने पत्थर फेंककर मुख्य गेट का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय एजेंसी बंद हो चुकी थी और केवल चौकीदार ड्यूटी पर मौजूद था। चौकीदार ने तुरंत एजेंसी प्रबंधन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मैनेजर ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, लेकिन पत्थर दूर से फेंके जाने के कारण आरोपी कैमरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाने में लिखित शिकायत देने को कहा। उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी एजेंसी पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़े गए थे, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें