फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जिले की कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी जिला रेवाड़ी की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली की ओर से आज जिले की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह कार्यकारिणी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने को दृष्टिगत रखते हुए गठित की गई है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष, सुमन चौहान, जितेन्द्र कुमार, धीरज यादव, बलजीत यादव, प्रवीन शर्मा, जितेन्द्र कुमार वाल्मीकि, जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, जिला मंत्री धर्मेन्द्र, मोसमी, कविता गुप्ता, दिनेश कुमार, बीर सिंह छावडी, शारदा देवी, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, कार्यालय प्रभारी सत्यपाल धूपिया, आईटी प्रभारी नवीन शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सावन सैनी, मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, प्रवक्ता नितेश अग्रवाल व मन की बात संयोजक प्रदीप बव्वा आदि शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही मोर्चों, प्रकोष्ठों की भी घोषणा की जाएगी। अंत में वंदना पोपली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के संगठन को मज़बूत करने में जुटेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें