फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह

बावल में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बावल क्षेत्र के विकास के लिए 121 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी तथा किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को अभियान की सफलता के लिए बधाई दी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज, सिंचाई सुविधाएं और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ संतुलित खेती अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बावल क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से 121 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि 'खेती बचाओ अभियान' केवल खेती को बचाने का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि यदि कृषि, जल, मिट्टी और पर्यावरण का संरक्षण किया जाएगा तो देश की खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी और किसानों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को खेती को नई दिशा देने के उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें