फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: एग्जाम देने से छात्रा को रोका, परिजनों ने लगाया आरोप, पहुंचे कॉलेज

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 05:32 PM IST

बावल के कृषि महाविद्यालय में सोमवार को एक नया विवाद सामने आया। सिरसा से आए एक छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को फाइनल एग्जाम देने से रोका जा रहा है और उसे जबरन कमरे में बंद रखा गया है। परिजन दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और उसका फाइनल एग्जाम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ शरारती तत्वों ने उनकी बेटी को बंधक बनाया और इसकी वीडियो उनके पास मौजूद है। दिलीप ने प्रशासन से मांग की कि जो छात्र एग्जाम देना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए, क्योंकि यह उनके भविष्य का सवाल है। सूचना मिलने पर महिला पुलिस की एक टीम महाविद्यालय पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान छात्राओं ने एकजुट होकर कहा कि वे एग्जाम नहीं देना चाहतीं, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। इस दौरान छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस ने दोबारा पूछा कि क्या वे एग्जाम देना चाहती हैं, तो छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी ना होने तक वे परीक्षा में शामिल नहीं होंगी। इसके बाद पुलिस टीम वहां से वापस लौट गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें