फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकता है नया जीवन: डीसी रेवाड़ी

जिला रेड क्रॉस सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। डीसी ने शिविर में रक्तदान कर रहे युवाओं से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोग मानवता की सच्ची सेवा करते हैं। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अभी तक 30 युवा रक्तदान कर चुके हैं। शिविर चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें