फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले के 57,527 किसानों को मिला लाभ : डॉ. सतीश खोला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 04:40 PM IST

परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में जिले के अनेक किसानों ने पहुंचकर अपनी खुशी साझा की है। स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रेवाड़ी जिले के 57,527 किसानों को कुल 11 करोड़ 51 लाख रुपये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हुए इसके बाद किसानों ने आकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। डॉ. खोला ने बताया कि परिवार पहचान प्राधिकरण के डाटाबेस और सत्यापन प्रणाली ने लाभार्थी किसानों की पहचान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे किसी भी प्रकार की ग़लत एन्ट्री या लाभ के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों को न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के इस समन्वित प्रयास की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को लगातार समय पर लाभ मिल रहा है। डॉ. सतीश खोला ने आगे कहा कि परिवार पहचान प्राधिकरण हरियाणा सरकार की योजनाओं को सही पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। प्राधिकरण का लक्ष्य डेटा-आधारित प्रशासन को मजबूत कर राज्य में कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाना है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के सुनिश्चित कराया जाएगा और प्रत्येक किसान को उनकी पात्रता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें