हरियाणा के रेवाड़ी में एक दूल्हे को दहेज के केस में गिरफ्तार किया गया। प्रदीप नाम के इस शख्स की गिरफ्तारी गुड़गांव से हुई। आरोप है कि प्रदीप और उसके घरवालों ने दहेज के लिए दुल्हन पक्ष से कार, कैश और महंगे सामान की डिमांड रखी। दुल्हन के भाई ने आरोप लगाया कि शादी की सभी तैयारियां वर पक्ष के हिसाब से पूरी कर दी गई थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले प्रदीप ने शादी करने से इंकार कर दिया और गायब हो गया। पुलिस ने दहेज के मामले में केस दर्ज कर लिया है।