फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में जीटी रोड पर हादसे में युवक की मौत, शव को रौंदते रहे वाहन

देर रात जीटी रोड हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा थाना सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत नांगल खेड़ी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान गांव बैबेल निवासी युवक के रूप में हुई है, जो सोनीपत में एक शादी समारोह से लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, युवक सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव सड़क पर ही पड़ा रहा और गुजरते वाहनों ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। सूचना मिलते ही जनसेवा दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से शव के अवशेष सड़क से समेटे। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें