पानीपत में शनिवार को एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कमरे में उसका शव लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। गोपाल कॉलोनी निवासी सलीम ने बताया कि उनका भाई इमरान भी साथ मे ही रहता था। शनिवार को वे दोनों एक साथ थे। सलीम ने इमरान को नमाज के लिए चलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। जिस पर सलीम नमाज़ पढ़ने के लिए चले गए। कुछ देर बाद ही इमरान की पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे ओर लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों का कहना है कि तनाव के चलते उसने घ कदम उठाया है।