फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन के हीरो पार्क में योग दिवस की धूम, उमड़े 250 से अधिक साधक विधायक प्रमोद विज और पार्षद तरुण गांधी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

योग गीतों के बीच साधिकाओं ने प्रस्तुत किए कठिन आसन माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। भारतीय योग संस्थान पानीपत द्वारा शनिवार को मॉडल टाउन स्थित रामलाल चौक के नजदीक हीरो पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह ठीक 5:00 बजे शुरू हुए इस भव्य कार्यक्रम में शहर के करीब 250 से अधिक साधकों ने हिस्सा लिया। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने मुख्य अतिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, विशिष्ट अतिथि वार्ड 20 के पार्षद तरुण गांधी, ब्रह्माकुमारी बहन अंजना, समाजसेवी श्यामसुंदर दत्त और हीरो पार्क के प्रधान हरीश मुटनेजा का बुके भेंट कर स्वागत किया। शिविर में साधकों को सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को स्वच्छ करने की विधा है। यह आत्मा का परमात्मा से मिलन कराता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थान की महिला साधिकाओं द्वारा योग गीत की धुन पर किए गए कठिन आसन रहे, जिसे देखकर पूरा पार्क तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच का सफल संचालन शिक्षिका ज्योति भाटिया ने किया। इन योगियों ने कराया अभ्यास और सामूहिक रूप से किया योग शिविर में नीतू शर्मा, शील भाटिया, डॉ. चारू, पूनम ढींगरा, राकेश और मोहित भाटिया सहित कई शिक्षकों ने मंच से योग आसन करवाए। जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने मातृशक्ति व अतिथियों का आभार जताया और सबको प्रतिदिन योग केंद्र आने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान डीएसपी राजबीर यादव, नीलम पालीवाल, डॉ. सुरेंद्र टुटेजा, डॉ. मदन नारंग, नरेश मुखीजा, सुभाष, राजेंद्र बत्रा, और संजीव डुडेजा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें