फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, पत्थरगढ़ के पास तटबंध लीक

भारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर चल रही है। मंगलवार सुबह पत्थर गढ़ के पास तटबंध लीक हो गया। सिंचाई विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया। वहीं सनौली खुर्द स्थित गोशाला में पानी घुस गया। गोशाला प्रबंधन ने गायों काे सुरक्षित स्थान पर भेजा। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी से इसकी रिपोर्ट ली। इसके चलते गढ़ी बेशक, नवादा आर, नवादा पार, नगला, पत्थरगढ़ व जलालपुर सहित करीब आठ गांव की फसल और रिहायशी क्षेत्र को डूबने से बच गए। ताजेवाला हेड से सोमवार को 3.30 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह सोमवार देर रात को पानीपत में पहुंच गया। यमुना मंगलवार को खतरे का निशान 231.50 मीटर से ऊपर 231.90 मीटर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें