फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में बहन से तिलक लगवा घूमने निकले दो सगे भाई, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

हरियाणा के पानीपत के राजनगर में बहनों से भैया दूज पर तिलक कराकर घर से निकले दो भाइयों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। दोनों भाई एक्टिवा पर घर से घूमने के लिए निकले थे। वह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छोटा भाई ट्रैक पर लघु शंका कर रहा था, इसी वक्त ट्रेन आ गई। बड़े भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। भैया दूज पर दोनों भाइयों की मौत होने से राजनगर में मातम छाया है। जीआरपी कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यहां घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब जीआरपी मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें