फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

पानीपत जींद रोड पर नारा गांव के नजदीक पस्कॉर्पियो की टक्कर लगने से बाइक सवार बी फार्मेसी के दो विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मरने वाला एक तीन बहनों का इकलौता भाई है। मतलौडा थाना पुलिस ने शवों को शवग्रह में रखवा दिया है। वहीं घायल को पीजीआई खानपुर रेफर किया है। हादसा वीरवार करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जींद के झांझ कला गांव का रवीश जींद जिले के करसिंधु स्थित पीडीएम कॉलेज में बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था। वह नारा गांव में अपनी बहन के पास रहता था। वह वीरवार को सफीदों की राजीव कॉलोनी के अपने दोस्त सौरभ और पानीपत की दता कॉलोनी के चिराग के साथ मोटरसाइकिल पर कॉलेज से घर आ रहा था। नारा गांव में पावर हाउस के पास एक स्कार्पियो चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। चालक भागने लगा तो लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मतलौडा थाना पुलिस उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां पर रवीश और सौरभ को मृत घोषित कर दिया और चिराग को रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें