फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं 12 ट्रेनें, यात्री हुई परेशान

ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को 12 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का घंटों तक इंतजार करना पड़ा। यात्री रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार कर परेशान नजर आए। यात्री संजना, राकेश और विनीत ने बताया कि हम करीब सवा घंटे से ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार ना करना पड़े। यात्रियों को समय से अपने गंतव्य पर भी पहुंचना होता है। ट्रेनें समय से आएंगी तो हम समय से अपने गंतव्य पर पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें