फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ओएचई लाइन टूटने से देरी से पहुंची कई ट्रेनें

शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 05:33 PM IST

पानीपत-दिवाना के बीच वीरवार को डाउन लाइन पर ओएचई ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूट गई। यह घटना दोपहर करीब 1:10 बजे हुई। जिसके चलते वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ा रहना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली अभियंता लोकेश मीना मौके पर पहुंचे और टीम की मदद से ट्रैक को क्लियर करवाया गया। इस तकनीकी समस्या के कारण पानीपत रेलवे स्टेशन पर भी यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ट्रेन नंबर 12026 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही 2:15 बजे से 3:50 बजे तक रोके रखना पड़ा। यात्री रौनक और योगेश ने बताया कि वह काफी समय ये अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। बारिश के चलते हर यात्री को अपने समय पर गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि किसी यात्री को लंबा इंतजार भी ना करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए। यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ट्रेन का सफर बेहतर मानते हैं। ये ट्रेनें पहुंची देरी से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची जबकि कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू दो घंटे देरी से चली। आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से आई। इसके अलावा फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:38 घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस एक 1:25 घंटे, दिल्ली-पानीपत एमईएमयू और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे तथा दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी 1:09 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें