पानीपत के गांजबड़ गांव के पास कार ने टैंपो को पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित टैंपो ने ट्रक में पंक्चर लगा रहे चालक व मैकेनिक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने टैंपो चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। कार चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंपो चालक को हिरासत में लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर आरोपी टैंपो चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।