ट्रेनोंं का देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्पेशल फेयर एक्सप्रेस सुबह तीन घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटे की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही समय व्यतीत करना पड़ा। यात्री लोकेश, राजेंद्र और धर्म सिंह ने बताया कि वह सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन ट्रेन कई घंटे बीत जाने के बाद भीा स्टेशन पर नहीं पहुंची जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन से समस्या का समाधान करने के लिए गुहार लगाई है। जिससे अन्य यात्रियोंं को यह परेशानी न हो। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेन कई बार देरी से पहुंचती हैं। इनके साथ यात्री गाड़ी भी फंस जाती हैं।