ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पानीपत इंडस्ट्री से मिले सिक्योरिटी गार्ड के पाकिस्तान आतंकी के साथ लिंक मिलने बाद पानीपत की इंडस्ट्री पर खतरा मंडराने के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश हैकरो द्वारा कई इंडस्ट्री को हैक करने का प्रयास किया था। पानीपत इंडस्ट्री को सिक्योरिटी देने के लिए बीएसआई व व्रैप कंपनी द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में पानीपत की इंडस्ट्री तेज गति से आगे कैसे बढ़े उसके लिए भी कंपनी द्वारा ऑडिट के जरिये कई प्रमाण पत्रों से छुटकारा कैसे मिलेगा इसकी जानकारी दी गई।