डॉ. बीआर आंबेडकर सेवा समिति द्वारा सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती लघु सचिवालय में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान रोहतास पंवार ने की। कार्यक्रम की शुरूआत में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन विनोद धमीजा रहे। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र दत्ता रहे। कार्यक्रम का आयोजन समिति के प्रधान रोहताश पंवार की देखरेख में और जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी में किया गया।विनोद धमीजा ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का योगदान केवल दलित समाज तक सीमित नहीं था। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मसीहा के रूप में काम किए हैं।