फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सफीदों मंडी में बारिश में भिगी हजारों किवंटल धान

क्षेत्र में देर रात से चल रही बारिश में सफीदों अनाज मंडी में पड़ी हजारों किवंटल धान भीग गई। तेज बारिश के कारण एक बार तो अनाज मंडी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बारिश के कारण आढ़तियों व किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैसे तो मंडी में कई शैड बने हुए है लेकिन काफी माल खुले में पड़ा हुआ है। बारिश का मौसम होते ही आढ़तियों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गईं। वैसे मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। उस अलर्ट को देखते हुए कुछ आढ़तियों ने तिरपाल वगैरह ढक भी दिए थे। फिर भी काफी ढेरियां ढके बगैर रह गई थी। बारिश शुरू होने के बाद ढेरियों को ढका भी गया लेकिन बारिश का पानी ढेरियों के नीचे से गुजर गया। इसके अलावा बारिश से पहले आए तुफान ने काफी ढेरियों के तिरपाल को भी उड़ा दिया। जिसके कारण भी आढ़तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें