फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में साधकों ने किया योग और प्राणायाम, बीमारियों को मात दे रहे प्रेम पार्क के साधक

Naveen Updated Tue, 01 Sep 2026 09:09 AM IST

पतंजलि योग समिति की पानीपत तहसील द्वारा दत्ता कॉलोनी स्थित प्रेम पार्क में योग कक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान साधकों को योग, प्राणायाम और संगीत की धुन पर विशेष अभ्यास कराकर निरोग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगिक-जॉगिंग और हल्के व्यायाम से हुई, जिसके बाद योग शिक्षिका सुनीता, क्लास संचालक निर्मल सिंह और रोहित ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। संगीत के साथ कराई गई एक्सरसाइज ने साधकों में नया उत्साह भरा। योग शिक्षकों ने बताया कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर का पूर्ण शुद्धिकरण होता है। सही विधि से आसन करने पर थायरॉइड, सर्वाइकल, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द और पैरों के दर्द जैसी गंभीर बीमारियों में अद्भुत लाभ मिलता है। दत्ता कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र से आए कई योग प्रेमियों ने इस सत्र में हिस्सा लिया। नियमित अभ्यास कर रहे साधकों ने साझा किया कि योग से उन्हें कई बीमारियों और शारीरिक कष्टों से स्थायी छुटकारा मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोशन शर्मा, सरदार तरसेम सिंह, बरमजीत सैन, कुलदीप, उपेंद्र, राजकुमार, प्रीतम, कृष्ण फौजी, सतीश मास्टर, कमलेश, सरिता और संतरो मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें