फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बनभौरी गांव में एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 35 तोले सोना व 1 किलो चांदी बरामद

पुलिस की बर्गलरी एंड व्हीकल थेफ्ट टीम (एबीवीटी) गांव बनभौरी में तीन मकानों में गहने चोरी करने के मामले में आरोपी रोहतक जिले के महम उपमंडल के गांव फरमाना निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बरवाला सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी नीरज 37 चोरी, गृह भेदन, वाहन चोरी ,पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न जिलों में 37 केस दर्ज हैं। पुलिस उप अधीक्षक सुमति कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी से अलग-अलग अलग जगह से चुराए गए लगभग 35 तोले सोने के आभूषण, लगभग 1 किलोग्राम चांदी के आभूषण, चोरीशुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद की है। डीएसपी ने सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी नीरज ने हिसार, रोहतक, जींद, भिवानी, कैथल, दादरी आदि में चोरी की 10 वारदातें कबूल की है। जिनमें नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल चोरी शामिल हैं। डीएसपी नीरज ने बताया कि नीरज वह कई बार चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जींद, हिसार, रोहतक जेल में रह चुका है। नीरज पर अलग अलग थानों में 37 केस दर्ज हैं। जुलाई 2025 में रोहतक सुनारिया जेल से छूटने के बाद नीरज ने अपने साथी किरोड़ी निवासी सोनू ,उसके भाई संदीप के साथ मिलकर चोरी की योजनाएं बनाई। पुलिस उप अधीक्षक महोदय ने बताया कि तीनों में संदीप के घर पर बैठ कर चोरी की करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार 28-29 जुलाई की रात योजना केअनुसार संदीप व नीरज मोटरसाइकिल से गांव बनभौरी पहुंचे। नीरज मकान में घुसकर चोरी करता जबकि संदीप बाहर निगरानी करता। इस दौरान उन्होंने तीन अलग-अलग मकानों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं एक मोटरसाइकिल चोरी की और गांव से बाहर जाकर चोरी का सामान आपस में बांट लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें