ट्रेनों का रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचने का सिलसिला रुकना का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार को 13 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची। अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री सरोज और सतीश ने बताया कि वह पिछले पौने घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। हमारी ट्रेन तीन घंटे की देरी से आएगी। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ट्रेनों का लंबा इंतजार कर अपना कीमती समय रेलवे स्टेशन पर ना खराब करना पड़े। इतना लंबा इंतजार कर यात्री परेशान हो जाते हैं और सबको समय से अपने गंतव्य पर भी पहुंचना होता है ऐसे ट्रेनों की देरी से समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाएंगे।