फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में वंदे भारत के ठहराव से यात्रियों को मिल रही सुविधा

पानीपत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब स्थानीय यात्री बिना किसी परेशानी के सीधे दिल्ली और फिरोजपुर तक तेज और आरामदायक सफर कर पा रहे हैं। हालांकि अभी शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या कम है लेकिन धीरे-धीरे लोगों में इस सुविधा को लेकर उत्साह बढ़ने लगेगा। सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26462 पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:06 बजे पहुंची। जबकि इसका समय 1:04 बजे का है। ट्रेन यहां तीन मिनट के ठहराव के बाद 1:09 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। दूसरे दिन नौ यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस में पानीपत से दिल्ली तक सफर किया। इनमें देशराज कॉलोनी निवासी मानसी ने चेयर क्लास में 674 रुपये का टिकट बुक कराया, जबकि रिफाइनरी टाउनशिप निवासी एमके चौहान ने भी ऑनलाइन टिकट बुक कर यात्रा की। वहीं ट्रेन का वापस दिल्ली से फिरोजपुर जाते समय पानीपत रेलवे स्टेशन पर सायं पांच बजे पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें