नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 11:00 बजे शुरू कर दी गई। सबसे पहले मेयर पद के लिए दाखिल छह नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिनमें सभी सही पाए गए और मान्य कर दिए गए। इसके बाद वार्ड प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। दोपहर 1:00 बजे तक 10 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी थी, और सभी सही पाए गए। चुनाव अधिकारी एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मेयर और सभी 26 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया जाएगा।